फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand CM launches health insurance scheme for advocates

Jharkhand: झारखंड में वकीलों को मिलेगा 10 लाख तक का बीमा कवरेज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एलान

Sat, 03 May 2025 10:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 May 2025 10:13 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य के वकीलों को स्वास्थ्य बीमा योजना का तोहफा दिया है, जिसमें सामान्य बीमारी के लिए 5 लाख और गंभीर मामलों में 10 लाख तक का कवरेज मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह योजना समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने झारखंड में देश का सर्वश्रेष्ठ विधि विश्वविद्यालय बनाने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
Jharkhand CM launches health insurance scheme for advocates
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड सरकार ने वकीलों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने शनिवार को एलान किया कि राज्य के वकीलों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत सामान्य बीमारियों के लिए पांच लाख रुपये और गंभीर मामलों के लिए 10 लाख रुपये तक का कवरेज प्रदान किया जाएगा। इस योजना के लिए अब तक 14,937 वकीलों ने पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन


योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री
योजना का शुभारंभ करते हुए सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य के हरेक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। वकीलों के लिए यह ऐसी ही योजना है। सरकार 6,000 रुपये का वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेलवे की लापरवाही: सवा घंटे देर से इंदौर रवाना हुई सुपरफास्ट ट्रेन? कोच अटेंडेंट बोले- दिल्ली में गड़बड़ी...
विज्ञापन
विज्ञापन


'वोट के लिए काम नहीं करते'
उन्होंने आगे कहा, हमारे आलोचक कहते हैं कि हम वोट बैंक के लिए काम करते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि अगर हम काम करेंगे तो लोग स्वाभाविक तौर पर हमारे साथ जुड़ेंगे। हम अपने काम के आधार पर वोट मांगने लोगों के पास जाते हैं। यही वजह है कि इस बार लोगों ने हमें पिछले कार्यकाल की तुलना में अधिक ताकत और आशीर्वाद दिया है।

'जल्द देश का सर्वश्रेष्ठ विधि विश्वविद्यालय झारखंड में बनेगा'
सोरेन ने कहा कि झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में से एक है। इससे मुझे दुख होता है। हम इस कलंक को मिटाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के वकीलों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, हम राज्य में देश का सर्वश्रेष्ठ विधि विश्वविद्यालय स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। यह जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed