फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand CM Hemant Soren alleges BJP smashed backbones of poor states squeezed state Resources GST news

Jharkhand: 'BJP ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी, झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ा', हेमंत सोरेन का केंद्र पर वार

Sat, 09 Nov 2024 12:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

सोरेन ने कहा, "भाजपा ने 20 साल तक झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ा है, लेकिन यह बंद करना होगा। हम जिस गाय से दूध लेते हैं, उसे भी खाना खिलाते हैं। उन्होंने झारखंड की संपत्ति को कम किया है।" 

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren alleges BJP smashed backbones of poor states squeezed state Resources GST news
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनावों के बीच अलग-अलग दलों में वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हमला बोला है। सोरेन ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि भाजपा ने दो दशकों तक झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ा, अब यह बंद होना होगा। इतना ही नहीं सोरेन ने केंद्र के जीएसटी लागू करने के तरीके पर भी सवाल उठाया और कहा कि इस जरिए झारखंड जैसे गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।  
विज्ञापन


सोरेन ने कहा, "भाजपा ने 20 साल तक झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ा है, लेकिन यह बंद करना होगा। हम जिस गाय से दूध लेते हैं, उसे भी खाना खिलाते हैं। उन्होंने झारखंड की संपत्ति को कम किया है। यह विरोधाभास है कि झारखंड, जो कि खनिज संसाधनों में सबसे आगे है, वह सबसे गरीब राज्य है।" झारखंड सीएम बोले, "हम कोयले, लोहे, अभ्रक और डोलोमाइट जैसे खनिजों ने परिपूर्ण हैं, लेकिन हमारे राजस्व इकट्ठा करने में केंद्र की जीएसटी बहुत बड़ा रोड़ा है। इसने हमारी वित्तीय जरूरतों के लिए कुछ नहीं किया।" उन्होंने कहा कि अगर हमें केंद्र से कोयले का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिलता तो हम जानते हैं कि इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


'भाजपा हर जगह सिर्फ डबल इंजन सरकार चाहती है'
सोरेन ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर विधायकों, सांसदों को खरीदने और सरकारें गिराने में माहिर होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत के संघीय ढांचे को खत्म करने पर तुली है और हर जगह सिर्फ डबल इंजन सरकार में विश्वास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण, सांप्रदायिक नफरत, विभाजनकारी राजनीति के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भाजपा की बांटने वाली राजनीति से राज्य की प्रगति को पटरी से नहीं उतरने देंगे


आदिवासी मुख्यमंत्री को कार्यकाल नहीं पूरा करने देना चाहती थी भाजपा
झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले इसलिए कराया जा रहा है, क्योंकि भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि एक आदिवासी पांच साल का कार्यकाल पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed