{"_id":"5ebb45868ebc3ee0a30198d2","slug":"jessica-lal-murder-case-board-recommends-early-release-for-manu-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसिका लाल मर्डर केस : मनु शर्मा को जेल से छोड़ने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसिका लाल मर्डर केस : मनु शर्मा को जेल से छोड़ने की सिफारिश
Wed, 13 May 2020 06:25 AM IST
संदीप भट्ट
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 13 May 2020 06:25 AM IST
सार
- सजा समीक्षा बोर्ड में निर्णय, उपराज्यपाल की मुहर के बाद होगा अंतिम फैसला।
- अभी तक करीब एक हजार कैदियों को पेरोल पर छोड़ा गया है।
- 37 मामलों में मेरिट के आधार पर फैसला लिया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा को तिहाड़ जेल से मुक्त करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में हुई सजा समीक्षा बोर्ड की बैठक में इसकी सिफारिश की गई। हालंाकि, मनु शर्मा के जेल से बाहर आने के फैसले पर अंतिम मुहर उपराज्यपाल को लगानी है। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड जल्द ही इसकी फाइल राजनिवास भेज देगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक करीब एक हजार कैदियों को पेरोल पर छोड़ा गया है। इनमें से 37 मामलों में मेरिट के आधार पर फैसला लिया है। वहीं, 22 अन्य मामलों में कैदियों को छोड़ने के लिए बनाए गए मानकों पर वे खरे उतरते हैं।
विज्ञापन
इसी में से एक मामला मनु शर्मा का भी है, जिसे जेल से रिहा करने की अपील पांच बार पहले भी कमेटी के सामने की गई थी, लेकिन खारिज कर दी गईं। नई अपील आने से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली पुलिस और जेसिका लाल के परिजनों की ओर से भी कहा गया था कि मनु शर्मा को जेल से छोड़ने में कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन