फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   JDU Supports Jagdeep Dhankhar Nitish Kumar Announcement will support Dhankhar for the post of Vice President Latest News Update

JDU Supports Jagdeep Dhankhar: नीतीश कुमार का एलान, उपराष्ट्रपति पद के लिए करेंगे धनखड़ का समर्थन

Sat, 16 Jul 2022 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 16 Jul 2022 10:24 PM IST
सार

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार की चयन प्रक्रिया के लिए संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सभी विषयों पर चर्चा हुई। इसलिए आज हम एनडीए के प्रत्याशी के रूप में हमारे किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को हम उप राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
JDU Supports Jagdeep Dhankhar Nitish Kumar Announcement will support Dhankhar for the post of Vice President Latest News Update
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एलान के थोड़ी देर बाद ही जदयू ने अपने समर्थन का एलान भी कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने एलान किया कि जदयू जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगा। उन्हें शुभकामनाएं।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार की चयन प्रक्रिया के लिए संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सभी विषयों पर चर्चा हुई। उम्मीदवार के लिए कई नाम आए उन पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज, देश की आवश्यकता आदि अन्य विषयों को लेकर सभी नामों पर चर्चा की गई। सभी नामों पर विचार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी का संसदीय बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि एनडीए के प्रत्याशी के रूप में हमारे किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को हम उप राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ जी वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं। वे पिछले तीन दशक से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। धनखड़ एक साधारण किसान परिवार के पुत्र हैं। अपने जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक बाधाओ को पार करते हुए उन्होंने सामाजिक जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका लालन-पालन राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक गांव में हुआ है। गांव के स्कूल से पढ़ाई करते हुए वे सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से शिक्षा ली। बाद में उन्होंने राजस्थान यूनीवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई की। साथ में एलएलबी करने के बाद उन्होंने वकालत भी की। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में अपने आप को एक सक्षम वकील के रूप में स्थापित किया। वे सुप्रीम कोर्ट में एक प्रसिद्ध वकील के रूप में भी अपने आप को स्थापित हुए।


मुर्मू की उम्मीदवारी पर तेजस्वी का बयान
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। आपने यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति की उम्मीदवार को हमने कभी नहीं सुना है। वे जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed