{"_id":"611058228ebc3e80ba59f314","slug":"jdu-president-picture-missing-from-union-minister-welcome-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: केंद्रीय मंत्री के स्वागत पोस्टर से जदयू अध्यक्ष की तस्वीर गायब, सियासत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: केंद्रीय मंत्री के स्वागत पोस्टर से जदयू अध्यक्ष की तस्वीर गायब, सियासत शुरू
Mon, 09 Aug 2021 03:48 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 Aug 2021 03:48 AM IST
सार
विपक्ष का कहना है कि जदयू में टूट साफ साफ दिख रहा है। हालांकि पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि इस तरह के पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ललन सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सियासत में तस्वीरों का बड़ा महत्व है। पोस्टर और बैनर में तस्वीरें दल के भीतर नेता की हैसियत को सार्वजनिक करती हैं। दरअसल रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय सहित कई जगहों पर केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए थे।
विज्ञापन
उनमें जदयू अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नदारद थी। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई कि जदयू की गुटबाजी अब सतह पर आ गई है। विपक्ष का कहना है कि जदयू में टूट साफ साफ दिख रहा है। हालांकि पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि इस तरह के पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, तस्वीरों वाला दूसरा कांड जदयू के विरोधी राजद में भी हो गया। पटना में राजद की छात्र इकाई की तरफ से लगाए गए पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब थे। उसमें राबड़ी देवी के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीरें हैं। राजद की ओर से तेज प्रताप ने सफाई देते हुए कहा कि तेजस्वी तो दिल में बसते हैं, भला पोस्टर क्या चीज है।
विज्ञापन