{"_id":"5df2e1848ebc3e88217d2279","slug":"jats-in-madhya-pradesh-protest-against-film-panipat-and-demand-to-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'पानीपत' को लेकर राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश में मचा बवाल, प्रदर्शन रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म 'पानीपत' को लेकर राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश में मचा बवाल, प्रदर्शन रोकने की मांग
Fri, 13 Dec 2019 06:26 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 13 Dec 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Panipat
- फोटो : social mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' को लेकर बवाल जारी है। जाट समुदाय का आरोप है कि फिल्म में भरतपुर के तत्कालीन महाराजा सूरजमल के किरदार को गलत तरीके से पेश किया गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में फिल्म के शोज बंद कराए गए हैं। अब इसकी आग मध्यप्रदेश में फैल रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में भी फिल्म पानीपत को लेकर विरोध शुरू हो गया है। यहां जाट संगठनों ने आशुतोष गोवारिकर की पानीपत के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। राज्य के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे जाट समुदाय के साथ हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट महासभा की राज्य इकाई के अध्यक्ष विलास पटेल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री कमलनाथ से तत्काल प्रभाव से इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मामले को तूल पकड़ता देख अब मेकर्स विवादित सीन के बदलाव वा एडिटिंग (संपादन) के लिए राजी हो गए हैं। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने राज्य सरकार को विवादित सीन हटाने पर अपनी सहमति दी है।
शादी के सवाल पर भड़के अरबाज खान, बोले- मेरी शादी के बारे में मेरे पिता ने बताया या मां ने...
