{"_id":"5b8169fd42c792463c0504ca","slug":"jaipur-two-and-a-half-year-old-girl-raped-by-neighbour","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: ढाई साल की मासूम से किराएदार ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: ढाई साल की मासूम से किराएदार ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में एक ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किराए पर रहने वाले आरोपी सलीम को धर लिया है। बच्ची को गंभीर हालत में जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि मासूम को शुक्रवार देर रात किराए पर रहने वाला सलीम अपने कमरे में उठाकर ले गया और गलत हरकत करने लगा। इस दौरान बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, तो सलीम ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार बच्ची काफी डरी-सहमी हुई है। इधर, पुलिस सलीम से पूछताछ कर रही है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी बच्ची के हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन