फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   issue of teen talak Plans to international 

तीन तलाक को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की तैयारी 

Sat, 05 Nov 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली 
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली  Updated Sat, 05 Nov 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
 issue of teen talak Plans to international 
Divorce

तीन तलाक पर भारत में चल रही बहस को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की तैयारी आला हजरत दरगाह से चल रही है। 24 से 26 तक चलने वाले आला हजरत के उर्स में आने वाले दुनिया भर के आलिमों का पैनल बनाया जाएगा। चर्चा कर रास्ते निकाले जाएंगे कि सरकार की इस कोशिश को किस तरह रोका जा सकता है। 

विज्ञापन


उर्स के दौरान यह मुद्दा उठाने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इसमें यह मुद्दा आलिमों के सामने रखा जाएगा कि भारत के संविधान में धर्म से लेकर जातीय आधार तक के कानून बने हुए हैं।
विज्ञापन


जिसको देश में रहने वाले हर मजहब और जाति के लोग मानते हैं और सम्मान करते हैं। ऐसे में कानून में बदलाव की कोई सूरत नजर नहीं आती। वह भी सिर्फ मुस्लिमों के पर्सनल लॉ में बदलाव की बात की जा रही है। जब कि शरीयत में बदलाव का अधिकार किसी को भी नहीं है, मगर भारत में नरेंद्र मोदी सरकार बदलना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की मोदी सरकार पर दबाव बनवाएं

 issue of teen talak Plans to international 
तीन तलाक

इसके लिए यहां से तो संयुक्त रूप से तीन तलाक में बदलाव की कोशिश को रोकने के लिए आवाज उठाई जाएगी। यह भी तय किया जाएगा का भारत के अलावा विदेशों से आने वाले आलिम भी अपने-अपने मुल्क की ओर से भारत की मोदी सरकार पर दबाव बनवाएं, इसके लिए रणनीति भी बनाई जाएगी। 

इस बात का खुलासा दरगाह आला हजरत स्थित अजहरी मेहमानखाने में शहर काजी मौलाना असजद रजा खां कादरी ने पत्रकारों के समक्ष किया। वह यहां शुक्रवार को उर्स आला हजरत का पोस्टर जारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तीन तलाक को मुद्दा बना कर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है।

क्योंकि उसके पास अब मुद्दे नहीं हैं। सरकार हर स्तर पर फेल हो रही है। देश में मंहगाई का मुद्दा हो या सरहद की हिफाजत, केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। इसी पर परदा डालने के लिए तीन तलाक का मुद्दा उठा दिया है ताकि आम आदमी का जहन मूल मुद्दों से हट जाए। मगर मुसलमान इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed