फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Indore MP Medical Officers Association wrote a letter to CM seeking protection of health workers

इंदौर: डॉक्टरों का जज्बा, हमले के बाद फिर उसी इलाके में काम करने पहुंचे

Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Indore MP Medical Officers Association wrote a letter to CM seeking protection of health workers
इंदौर में दिखा डॉक्टरों का जज्बा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को हुए हमले के बाद ये बहादुर डॉक्टर गुरुवार को एक बार फिर उसी इलाके में कोरोना संबंधी जांच के लिए पहुंचे। यह हमला शहर के टाटपट्टी बाखल इलाके में हुआ था। डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची और जांच कार्यों को अंजाम दिया। डॉक्टरों ने कहा कि हम इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं है, यह हमारा काम है और हम इसे करेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जांच करने पहुंचे इस दल में से एक डॉ. जाकिया ने कहा कि हमें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन हमें अपना काम करना है और हम इस तरह की घटनाओं से डरेंगे नहीं। जाकिया उन स्वास्थ्यकर्मियों से एक हैं, जिन्हें इस हमले में चोट आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यहां संपर्क में आए लोगों की पिछले चार दिनों से जांच कर रहे है। लेकिन जो हमने कल देखा, वैसा हमने कभी नहीं देखा था। हमें इस हमले में चोटें आई है, लेकिन यह हमारा काम है और हम इससे डरेंगे नहीं। 
 

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने सीएम को लिखी चिट्ठी
वहीं, डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट को लेकर राज्य के मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में बुधवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर लोगों ने पथराव कर दिया था। इससे दो महिला चिकित्सकों के पैरों में चोटें आई थीं।

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने सीएम को लिखे पत्र में लिखा है कि सरकार के निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी निरंतर कोरोना वायरस से बचाव के लिए कार्य में जुटे हैं। उन्होंने लिखा कि बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुई घटना से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के भीतर भय का माहौल पैदा हो रहा है। इस तरह की घटनाएं पिछले दो दिनों में हुई हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसे सुरक्षा की मांग करते हैं।

उन्होंने लिखा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए कार्य कर रहे सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने साथ ही लिखा की स्वास्थ्य विभाग के साथ काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को भी राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाए। जिनमें नियमित, संविदा, आउटसोर्स, सेवानिवृत समेत सभी इससे जुड़े लोगों को शामिल किया जाए।




बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने गए स्वास्थ्य कर्मियों पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव कर दिया था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी वायरल हुआ।

स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित  धारा 186 , 188 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इंदौर डीआईजी हरि नारायण चारी  मिश्र ने बताया कि अन्य दस दोषियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed