{"_id":"5bd00571bdec2269317c8b37","slug":"in-the-year-2019-trs-dissolved-the-assembly-to-eliminate-modi-factor-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":" 2019 में मोदी फैक्टर को खत्म करने के लिए टीआरएस ने विधानसभा भंग की: नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में मोदी फैक्टर को खत्म करने के लिए टीआरएस ने विधानसभा भंग की: नड्डा
भाषा ,हैदराबाद
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
jp nadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने आरोप लगाए कि सत्तारूढ़ टीआरएस ने तेलंगाना में समय पूर्व विधानसभा चुनाव कराने की सिफारिश की ताकि अगले साल मोदी फैक्टर का सामना नहीं करना पड़े। विधानसभा चुनाव मूल रूप से अगले साल लोकसभा चुनावों के साथ ही होने वाले थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये चुनाव आठ महीने पहले क्यों आ रहे हैं? केसीआर ने चुनावों को समय से पहले क्यों कराया और कर का बोझ आपके ऊपर लाद दिया? क्योंकि केसीआर जानते हैं और जानते थे कि अगर चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ हुए तो वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना करना पड़ेगा और उनकी हार हो जाएगी।
विज्ञापन
तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रभारी नड्डा महबूबनगर जिले के मकथल में पार्टी की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने विधानसभा भंग करने के लिए टीआरएस द्वारा बताए गए कारणों को खारिज कर दिया। टीआरएस ने कहा था कि विपक्षी कांग्रेस अदालतों में याचिकाएं दायर कर विकास में बाधा डाल रही है इसलिए उसने समय पूर्व चुनाव करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन