{"_id":"5947e7254f1c1b81288b48b2","slug":"hyderabad-a-techie-suicide-hang-herself-dowry-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला इंजीनियर ने की खुदकुशी, ससुर का आरोप, दामाद ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला इंजीनियर ने की खुदकुशी, ससुर का आरोप, दामाद ने की हत्या
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
अात्महत्या
- फोटो : erlc.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला इंजीनियर के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। महिला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। रविवार को हैदराबाद में उसने अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। वहीं, महिला के परिजनों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बैंक ऑफ अमेरिका में काम करने वाली जी पदमजा हैदराबाद के गाचीबउली के सुंदरशन नगर में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र की रहने वाली थी। पदमाजा ने गिरिश नरसिम्हा से पिछले साल ही शादी की थी। गिरिश टेक महिंदा में एक कर्मचारी के तौर पर करता है। वहीं, पदमाजा के माता-पिता का कहना है कि गिरिश उनकी बेटी पर दहेज के लिए दवाब बनाता था और मांग पूरी ना होने के चलते उसने पदमादा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
ये है पदमाजा की मौत की मिस्ट्री
पदमजा के पिता ने बताया कि उन्हें रविवार की शाम पदमजा का फोन आया था जिसमें उसने कहा था कि वह कपड़े धोने के बाद घर आएगी। उसके बाद नरसिंह्मा पदमाजा के पिता को फोन करके बताता है कि पदमाजा अस्पताल में भर्ती है और उसकी नाक और आखों से खून बह रहा है।
विज्ञापन
वहीं, ये खबर सुनते ही पदमजा के माता-पिता अस्पताल के लिए दौड़ें जहां पदमाजा को पहले ही मृत घोषित किया जा चुका था। उन्होंने आगे कहा कि पदमजा के शरीर पर चोट के निशान थे। बता दें कि पदमजा ने रविवार को घर पर अकेले होने के चलते ये कदम उठाया। वहीं, इस घटना के बाद पदमाजा के पति का कहना है कि पदमाजा तनाव की स्थिति में थी।
पदामजा के माता-पिता ने थाने में गिरिश के खिलाफ उनकी बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज करवा दिया है। इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस पदमाजा के पति गिरिश से भी पूछताछ कर रही है।