{"_id":"5a552af94f1c1b3d198b5dc9","slug":"hizbul-confesses-mannan-wani-is-a-terrorist-student-of-amu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल ने माना, आतंकी है एएमयू का छात्र रहा मन्नान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल ने माना, आतंकी है एएमयू का छात्र रहा मन्नान
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
AMU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का रिसर्च स्कालर मन्नान वानी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। पाकिस्तान में रह रहे हिज्ब के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने स्थानीय मीडिया को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। श्रीनगर की एक न्यूज एजेंसी को उर्दू में दिए गए बयान में सलाहुद्दीन ने कहा है कि मन्नान के हिजबुल में शामिल होने से भारत सरकार से उस प्रोपगंडा का पर्दाफाश हो गया है कि कश्मीर के युवा बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों के कारण आतंकवाद का दामन थाम रहे हैं।
कश्मीर में जारी आजादी के आंदोलन को उसके आखिरी अंजाम तक पहुंचाने के लिए बरसों से शिक्षित और काबिल युवा हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो रहे हैं और उनकी यह भावना सराहनीय है। मालूम हो कि उत्तर कश्मीर के लोलाब क्षेत्र के टिकीपोरा का रहने वाला मन्नान पिछले हफ्ते गायब हो गया था। उसे 6 जनवरी को दिल्ली से अपने घर लौटना था, लेकिन जब वह नहीं आया तो उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
AMU में पहले भी हुई हैं देशविरोधी गतिविधियां, अफजल गुरु की फांसी पर भी हुआ था विरोध

एके-47 के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी मन्नान की तस्वीर
AMU
- फोटो : SELF
इसके बाद सोशल मीडिया पर एके-47 रायफल के साथ उसकी तस्वीर सामने आने के बाद से ही उसके आतंकी बनने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। मन्नान के आतंकी बनने की खबर आम होने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने उसे सोमवार को निलंबित कर दिया। सलाहुद्दीन की पुष्टि से पहले पुलिस सोमवार को मन्नान के आतंकी समूह से जुड़ने को लेकर कुछ भी साफ तौर पर कहने से बचती रही।
उसका कहना था कि एके-47 के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसकी तस्वीर की जांच की जा रही है। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के अनुसार मन्नान भूगर्भ विज्ञान विभाग में शोधार्थी था और आखिरी बार उसे 2 जनवरी को क्लास में देखा गया था।
वसीम रिजवी, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष- कितने मदरसों से इंजीनियर, डॉक्टर और आईएएस अधिकारी निकले हैं? अलबत्ता, कुछ मदरसों से आतंकवादी जरूर पैदा हुए हैं।
असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद- रिजवी ने आरएसएस को अपनी आत्मा बेच दी है। अगर उनके पास मदरसों से आतंकी पैदा होने का कोई सबूत है तो उसे गृह मंत्री को दिखाएं।