{"_id":"5ba30c36867a557ea37f5bf6","slug":"highcourt-directs-nhai-chairman-to-travel-with-small-car-from-raipur-to-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट का एनएचएआई अध्यक्ष को आदेश, छोटी कार से जाएं रायपुर से बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट का एनएचएआई अध्यक्ष को आदेश, छोटी कार से जाएं रायपुर से बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Sep 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने मंगलवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के चेयरमैन को आदेश दिया है कि वह राजधानी रायपुर से बिलासपुर छोटी गाड़ी से जाएं। उन्हें कहा गया है कि वह 25 सितंबर को जाएं। साथ ही कोर्ट ने चेयरमैन से कहा है कि वह खुद भी इस केस की सुनवाई में उपस्थित होने चाहिए।
विज्ञापन
बता दें यह मामला दो शहरों को जोड़ने वाले चार लेन वाले राजमार्ग के निर्माण में देरी से संबंधित है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि दोनों कंपनी एल एंड टी और पुंज लयॉड के चीफ को भी यही सब करना है। इन कंपनियों को निर्माण कार्य का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
उन्हें भी अहसास होना चाहिए
कोर्ट में साल 2016 में डाली गई याचिका की सुनवाई चल रही थी। जिसमें राजमार्ग के निर्माण में देरी के बारे में कहा गया है। मामले की पहली सुनवाई जनवरी 2016 में हुई थी। कोर्ट ने अब कहा है कि राजमार्ग का निर्माण कोर्ट की निगरानी में होगा। लेकिन दो सालों के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। काम को संभालने वालों को ये आदेश कोर्ट ने इसलिए दिए हैं ताकि उन्हें भी अहसास हो कि लोगों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कोर्ट में चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी और जस्टिस पीपी साहु की बेंच ने एनएचएआई के चेयरमैन और अन्य दो कंपनियों के चीफ को आदेश देते हुए कहा कि 'उन्हें भी पता चलना चाहिए कि लोग किस प्रकार परेशान होते हैं।'