{"_id":"5a667ced4f1c1b91268b5d41","slug":"heroin-smuggling-of-fish-in-the-stomach-uganda-s-female-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मछलियों के पेट में हेरोइन की तस्करी, युगांडा की महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछलियों के पेट में हेरोइन की तस्करी, युगांडा की महिला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
Updated Tue, 23 Jan 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सोमवार को 6 मछलियों के पेट में फिट किए 1.5 किलो हेरोइन के कैप्सूल समेत युगांडा की महिला को गिरफ्तार किया है। यह नशा दिल्ली से पंजाब में सप्लाई करने के लिए लाया जा रहा था। तस्करी का सारा नेटवर्क नाभा जेल से चल रहा था। इसको नाइजीरियन और भारतीय मूल के तस्कर मिलकर चला रहे थे।
आईजी जोनल अर्पित शुक्ला ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी हरकंवलप्रीत सिंह खख को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से विदेशी मूल की महिलाएं पंजाब में हेरोइन की खेप लेकर आती हैं। इसके बाद एआईजी हरकंवलप्रीत सिंह खख और एसएसपी जगरावां सुरजीत सिंह की टीम ने जगरांव-मोगा नेशनल हाईवे पर संयुक्त नाकेबंदी की। इस दौरान युगांडा की रहने वाली महिला रोजेटी नमूटेबी को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से मरी हुई छह मछलियां मिलीं। उनका पेट चीरकर अंदर हेरोइन के कैप्सूल फिट किए हुए थे। उनसे 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई है।
आईजी ने बताया कि युगांडा की महिला उत्तम नगर दिल्ली में किराए के मकान पर रह रही थी। वहीं पर उसके साथ रहने वाली पंजाबी मूल की लड़की मनप्रीत भी इसी रैकेट का हिस्सा निकली। पूछताछ में पता चला कि सारा ड्रग रैकेट नाभा जेल से ऑपरेट हो रहा था। उन्होंने बताया कि बीते साल मोहाली पुलिस ने नाइजीरियन माइकल को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। उसको नाभा जेल में बंद किया हुआ था। उसी जेल में चूरापोस्त की खेप समेत गिरफ्तार राजा सिंह राजू को भी बंद किया हुआ था। दोनों ने मिलकर दिल्ली से पंजाब में हेरोइन की सप्लाई का धंधा शुरू कर लिया।

नाभा जेल से ऑपरेट होना खतरे की घंटी
drugs
राजा ने अपने पुराने तस्कर साथी गुरजंट सिंह जंड को इस धंधे में शामिल कर लिया। एआईजी खख के मुताबिक युगांडा की लड़की हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए गुरजंट सिंह जंड के पास ही आ रही थी कि इसकी भनक उनको मिल गई। युगांडा की महिला एक कोरियर का कार्य कर रही थी और पंजाब में एक खेप पहुंचाने के लिए उसको 2-3 लाख रुपये मिलने थे।
पुलिस टीम मनप्रीतको गिरफ्तार करने दिल्ली रवाना हो गई है। वहीं आरोपी गुरजंट की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही नाभा जेल से माइकल और राजा को रिमांड पर लेकर आएगी। आरोपी रोजेटी नमूटेबी बीते साल मार्च माह में युगांडा से भारत मेडिकल वीजा पर आई थी। आईजी शुक्ला के मुताबिक रोजेटी को फिलहाल कोई बीमारी नहीं है, ऐसे में उसका वीजा क्यों दिया गया यह जांच का विषय है।
नाभा जेल से हेरोइन की तस्करी का नेटवर्क ऑपरेट होना पंजाब पुलिस के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि यह संवेदनशील जेल है, जहां पर हाई सिक्योरिटी है। अब जेल से आदेश क्या फोन पर दिए जाते थे या फिर किसी मेसेंजर के माध्यम से, यह जांच का विषय है। आईजी शुक्ला के मुताबिक अगर इसमें कोई शरीक पाया गया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। नाभा जेल को ब्रेक कर आगे गैंगस्टर और आतंकी हरमिंदर मिंटू फरार हो गया था, जिसके बाद जेल की सुरक्षा को मजबूत किया गया है, लेकिन जेल से भीतर से नशे का कारोबार चलाने की घटना ने सिक्योरिटी की पोल खोल दी है।