{"_id":"5e3a6b438ebc3ee59e0e00f4","slug":"hemant-soren-on-48th-foundation-day-of-jharkhand-mukti-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, बोले- रेलवे व बीएसएनएल को बेचा जा रहा ताकि आरक्षण खत्म हो जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, बोले- रेलवे व बीएसएनएल को बेचा जा रहा ताकि आरक्षण खत्म हो जाए
Wed, 05 Feb 2020 12:44 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि हमारे राज्य की वजह से पूरा देश समृद्ध हो रहा है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका लाभ पहले हम तक पहुंचे। हम अपने अधिकारों के लिए केंद्र से लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती है। पहले कानून बनाती है, फिर उसे थोप देती है। ये लोग अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रेलवे और बीएसएनएल को बेच रही है। वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि आरक्षण खुद खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण नहीं तो हम कोयला, लोहा और जमीन भी केंद्र को नहीं देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने भूमि माफियाओं को चेताते हुए कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र में कड़े कदम उठाने जा रही है। जमीन अधिग्रहण के नाम पर घोटाला करने वाले लोगों को जेल में डाला जाएगा, भले ही वों किसी भी पार्टी के सदस्य हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में कोयला के अपार भंडार हैं। हम कोल कंपनियों को राज्य के साथ भेदभाव नहीं करने देंगे। अगर कोल कंपनियां सरकारी जमीन से कोयला निकालती हैं तो उन्हें रोजगार और धन देने होंगे।