फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Hardik Patel target on BJP and Nitish Kumar in Patna Rally

पटना : हार्दिक ने खेला जाति कार्ड, बोले- कुर्मी, कुशवाहा और धानुक हों एकजुट

Sun, 01 Jul 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 01 Jul 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel target on BJP and Nitish Kumar in Patna Rally
हार्दिक पटेल - फोटो : self

पटेल नवनिर्माण सेना (पनसे) के अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पटेल जागरूकता सम्मेलन को संबोधित किया। पटेल ने कहा कि उन्हें किसी का डर नही है, क्योंकि उन्हें नालंदा से चुनाव नहीं लड़ना है, लेकिन उनकी इच्छा दिल्ली पहुंचने की है और वे जानते है कि दिल्ली का रास्ता बिहार से ही होकर गुजरता है। इसलिए अगले दो साल में वे पटना के गांधी मैदान में 10 लाख कुर्मियों की रैली करेंगे।

विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हार्दिक ने कहा कि जब बिहार के कुर्मी ओबीओ में शामिल हो सकते हैं तो गुजरात के कुर्मी को यह आरक्षण क्यों नहीं? गुजरात में हमारी संख्या दो करोड़ है और बिहार में सवा करोड़, लेकिन यहां हमारे समाज के लोग छिप-छिप कर कहते हैं कि नीतीश मेरे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी समाज का विरोधी नहीं, लेकिन कोई समाज मजबूत है तो हमें भी मजबूत होना होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1993 की कुर्मी रैली के मंच पर चढ़े लोग कहां से कहां पहुंच गए पर कुर्मी वहीं के वहीं रह गए। बिहार में कुर्मी, कुशवाहा और धानुक एक हो जाएं तो कोई नहीं टिक सकेगा। बिहार में कुर्मी, कुशवाहा और धानुक को एकजुट होना होगा तभी हमारे समाज को सही हक मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डांट के डर से चाचा नीतीश ने मुझे मिलने के लिए नहीं बुलाया- हार्दिक 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए हार्दिक ने कहा है कि इस बार चाचा ने मुझे मिलने के लिए भी नहीं बुलाया। उन्हें यह डर सता रहा होगा कि कहीं मुझसे मिलेंगे तो दिल्ली से उन्हें डांट पड़ जाएगी। हार्दिक ने कहा कि मैं गांधी को मानता हूं, सरदार बल्लभ पटेल को भी मानता हूं लेकिन कोई अगर अंग्रेज बनने की कोशिश करेगा तो हम भगत सिंह भी बनेंगे। इससे पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए पटेल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपना रास्ता बदल लिया है। अब उनसे मुलाकात और बात करने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed