फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   gujarat EX chief minister shankar singh vaghela'S son left bjp

शंकर सिंह वाघेला के बेटे ने छोड़ी भाजपा, कुछ महीने पहले हुए थे शामिल

Fri, 19 Oct 2018 12:06 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
gujarat EX chief minister shankar singh vaghela'S son left bjp
महेंद्र सिंह वाघेला
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। महेंद्र ने जुलाई में भाजपा की सदस्यता ली थी, इससे पहले महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वाघेला दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। 
विज्ञापन



वो पिछले साल दिसंबर में हुए गुजरात विधानसभा विधानसभा में नहीं उतरे थे और न ही वह किसी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने भी कांग्रेस से अलग होकर 'जन विकल्प मोर्चा' का गठन किया था। वहीं वाघेला ने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ बैठक के बाद दावा किया कि आडवाणी 2019 के लोकसभा चुनावों में गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


जुलाई 2017 में कांग्रेस छोड़ने वाले वाघेला ने साथ ही कहा कि राहुल गांधी या शरद पवार किसी से भी मुलाकात करने में मुझे कोई हिचक नहीं है। उन्होंने कहा कि हां, मैंने आडवाणीजी से मुलाकात की थी। उन्होंने मुझे बताया कि वह गांधीनगर सीट से 2019 के आम चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अपने लिए वाघेला ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह 2019 में चुनाव लड़ेंगे या नहीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री वाघेला ने कहा कि वह अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए सभी भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed