{"_id":"5a4d75af4f1c1b40198b4b54","slug":"greno-can-come-from-12-to-16-january-modi-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 16 जनवरी के बीच ग्रेनो आ सकते हैं मोदी-योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 16 जनवरी के बीच ग्रेनो आ सकते हैं मोदी-योगी
अमर उजाला ब्यूरो / ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 04 Jan 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
pm modi yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी एक बार फिर जिले में आ सकते हैं। इस बार ग्रेटर नोएडा के जीबीयू में उनके आने की सूचना है। यहां 12 से 16 जनवरी के बीच नेशनल यूथ फेस्टिवल होना है। इन्हीं में से किसी एक दिन वे कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बैठक के लिए जारी किए पत्र में कहा है कि 12 से 16 जनवरी के बीच गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में नेशनल यूथ फेस्टिवल मनाया जाना है। इस कार्यक्रम में मोदी-योगी के आने की संभावना है। इसकी तैयारी को लेकर मेरठ मंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में 4 जनवरी को शाम चार बजे विश्वविद्यालय के बोर्ड रूम में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
पढ़ें- गाजियाबाद से भी जाएंगी नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सिटी बसें
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित होने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा, उपजिलाधिकारी सदर, अधीक्षण अभियंता, मुख्य चिकित्साधिकारी, महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एआरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा, जिला सूचना अधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को पत्र भेजा है।