फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Five persons arrested abduction killing 8 year old boy in Jharkhand Hazaribag

Jharkhand: आठ वर्षीय मासूम का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में पांच गिरफ्तार, शव की तलाश जारी

Sat, 17 Feb 2024 01:51 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 01:51 AM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को शाह से पांच लाख रुपये की मांग की और पूरी नहीं होने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। फिरौती की कॉल मिलने पर शाह की पत्नी चमेली देवी को अपने बेटे के अपहरण के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चलकुशा पुलिस को दी।

विज्ञापन
Five persons arrested abduction killing 8 year old boy in Jharkhand Hazaribag
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में 14 फरवरी को चांदनी चौक इलाके से आठ वर्षीय लड़के के अपहरण मामले में पांच लोग गिरफ्तार हो गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उनके समक्ष कबूल किया है। उन्होंने बताया कि मासूम की हत्या कर शव को तिलैया बांध में फेंक दिया था। 

विज्ञापन


अपहृत लड़के दीपक के पिता दिनेश शाह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को उसी इलाके के पांच लोगों ने पैसे ऐंठने के इरादे से अपहरण कर लिया है।

एसपी अरविंद कुमार सिंह के अनुसार मुंबई में पेशे से जेसीबी ड्राइवर शाह, बैंक ऋण के माध्यम से जेसीबी मशीन खरीदने की योजना बना रहे थे। हालांकि, उनके पड़ोसियों ने सोचा कि उसके पास अच्छी खासी रकम होगी और फिरौती वसूलने के लिए लड़के के अपहरण की साजिश रची।  
विज्ञापन


फिरौती का कॉल आते हीं थाने को किया सूचित
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को शाह से पांच लाख रुपये की मांग की और पूरी नहीं होने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। फिरौती की कॉल मिलने पर शाह की पत्नी चमेली देवी को अपने बेटे के अपहरण के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चलकुशा पुलिस को दी। हालांकि, इससे पहले भी मां चमेली देवी ने अपने बेटे के लापता होने के बाद शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी ने अपहरण में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन यह खुलासा किया कि लड़के की हत्या कर दी गई थी और उसके शव को तिलैया बांध में फेंक दिया गया था।

शव की तलाश में जुटी पुलिस
जलाशय में पानी काफी गहरा होने के कारण लड़के का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने कहा कि शव का पता लगाने में सहायता के लिए रांची से एनडीआरएफ की एक टीम को बुलाया गया है। वहीं, पुलिस अपहरण की साजिश रचने वाले वास्तविक अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।


एसपी ने शोक संतप्त परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही दोषियों को पकड़ लेगी। साथ ही प्रदर्शनकारियों से हटने का अनुरोध किया। सिंह ने कहा कि अपहरणकर्ता पेशेवर अपराधी नहीं थे, बल्कि उन्होंने शाह से पैसे ऐंठने के लालच में अपराध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed