फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Fill more than one form, claim will be canceled

एक से ज्यादा फॉर्म भरा तो रद्द होगी दावेदारी

Thu, 04 Jan 2018 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
Fill more than one form, claim will be canceled
Demo pic - फोटो : google
निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए भागदौड़ कर रहे अभिभावक सावधान हो जाएं। उनकी एक भूल बच्चे को नर्सरी में दाखिले से वंचित कर सकती है। अगर अभिभावक एक से ज्यादा बार आवेदन करते हैं तो उनका फॉर्म रद्द हो सकता है। स्कूल सिर्फ जुड़वा बच्चों की ही स्थिति में दो फॉर्म स्वीकार करेंगे। दरअसल, निजी स्कूलों में 17 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कई स्कूल ऐसे हैं जो कि केवल ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, कुछ दोनों ही माध्यमों से भरे फॉर्म लेते हैं। कई स्कूलों ने ऑनलाइन आवेदन के साथ यह जानकारी स्पष्ट की है कि अभिभावक एक से ज्यादा फॉर्म किसी सूरत भी में ना भरें। यदि वह एक से ज्यादा ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं तो उनका भरा हुआ कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। वहीं, कुछ अभिभावकों दोनों ही माध्यमों से फॉर्म भर देते हैं। उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल ने भी अपने मानदंडों के साथ साफ किया है कि डुप्लीकेट व एक से ज्यादा फॉर्म भरते हैं तो उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- एलटी के 1272 रिक्त पदों के लिए इतने आवदेन चयन आयोग के लिए बना सिरदर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम बदल कर भरते हैं फॉर्म 

वहीं, स्कूलों का मानना है कि ऐसा देखने में आता है कि अभिभावक नाम बदल-बदल कर एक से ज्यादा फॉर्म भर देते हैं। इस कारण योग्य उम्मीदवार लॉटरी में नाम नहीं आने की शिकायत करते हैं। अभिभावकों को इस बात की चिंता रहती है कि फॉर्म जमा हुआ है या नहीं। ऐसे में वह फिर से फॉर्म भर देते हैं। स्कूलों का कहना है कि केवल जुड़वा बच्चों की स्थिति में ही दो फॉर्म स्वीकार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed