फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fake bookkeeper of lands exposed in Bhopal seals of 18 officers including SDM Tehsildar recovered

मध्यप्रदेश: भोपाल में जमीनों की फर्जी बही बनाने वाले का पर्दाफाश, एसडीएम-तहसीलदार समेत 18 अफसरों की सील बरामद

Thu, 16 Sep 2021 11:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Sep 2021 11:10 PM IST
सार

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह अब तक 35 लोगों को फर्जी बही बनाकर दे चुका है। उसने मां-बेटों को भी छह एकड़ की फर्जी बही बनाकर दी थी। इसी बही के जरिए महिला ने प्रापर्टी डीलर से 24 लाख रुपए की ठगी की थी।

विज्ञापन
Fake bookkeeper of lands exposed in Bhopal seals of 18 officers including SDM Tehsildar recovered
भोपाल में जालसाज का पर्दाफाश। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अयोध्या नगर पुलिस ने जमीनों की फर्जी बही बनाने वाले का पर्दाफाश किया है। मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 450 फर्जी बही जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही 18 अधिकारियों की सील जब्त की गई है। जालसाज ने आईजी, एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य लोगों की फर्जी सील बना रखी थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह अब तक 35 लोगों को फर्जी बही बनाकर दे चुका है। उसने मां-बेटों को भी छह एकड़ की फर्जी बही बनाकर दी थी। इसी बही के जरिए महिला ने प्रापर्टी डीलर से 24 लाख रुपए की ठगी की थी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी पवन सेन ने बताया कि दुर्गेश विहार अयोध्या नगर में रहने वाले चंद्रकांत तिवारी प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने गुनगा थानांतर्गत ग्राम मनीखेड़ी स्थित छह एकड़ जमीन का सौदा किया था। जमीन का मालिकाना हक हेम सिंह, अजब सिंह और उनकी मां लीलाबाई के पास था। यह सौदा चंद्रभान के छत्रपति शिवाजी नगर स्थित उनके कार्यालय में हुआ था। सौदा होने के बाद चंद्रभान ने 24 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। रजिस्ट्री कराने की बारी आई तो हेम सिंह आनाकानी करने लगा। चंद्रभान ने उसके घर चक्कर लगाने शुरू किए तो हेम सिंह अचानक लापता हो गया। कुछ दिन बाद हेमसिंह लौटा तो चंद्रभान ने जाहिर सूचना प्रकाशित करवाकर जमीन की रजिस्ट्री करवा ली।
विज्ञापन


नामांतरण के लिए चंदभान बैरसिया तहसील पहुंचे तो पता चला कि इससे पहले इस जमीन का सौदा दो अन्य लोगों से हो चुका है। यह भी पता चला कि उन दोनों को यह जमीन फर्जी बही बनाकर बेची गई थी। इसके साथ ही हेम सिंह ने इसी जमीन का अनुबंध एक अन्य युवक से भी कर रखा था। इसके बाद चंद्रभान ने मामले की शिकायत अयोध्या नगर पुलिस से की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर अजब सिंह और उसकी मां लीलाबाई को अगस्त 2020 में गिरफ्तार कर लिया था। जबिक दो दिन पहले पुलिस ने हेम सिंह को गिरफ्तार किया। उसकी पूछताछ में खुलासा हुआ कि हसीब ने फर्जी बही बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले हेम सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि महोली गांव गुनगा निवासी हसीब पिता हफीज (61) ने उसकी जमीन की जाली बही बनाई थी। पुलिस हसीब की तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने अधिकारियों की सील, फर्जी बही बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed