फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   DU admission, today is the last day of application for undergraduate courses

Delhi University : स्नातक पाठ्यक्रमों में आज आवेदन का अंतिम दिन, ध्यान से चुनें कॉलेज व कोर्स का विकल्प

Mon, 10 Oct 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 05:58 AM IST
सार

डीयू की छात्रों को सलाह है कि वे ध्यानपूर्वक कॉलेज व कोर्स का विकल्प चुनें क्योंकि, छात्रों की वरीयता के अनुसार ही उन्हें कॉलेज व कोर्स मिल सकेगा। छात्रों की सुविधा के लिए डीयू ने एक पोर्टल भी शुरू किया है।

विज्ञापन
DU admission, today is the last day of application for undergraduate courses
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) में यूजी दाखिले के आवेदन के लिए आज अंतिम अवसर है। ऐसे छात्र जिन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट(सीयूईटी) दिया है, लेकिन अभी तक डीयू में आवेदन नहीं किया था। वे डीयू के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऐसे छात्र जिन्होंने आवेदन कर दिया है, वे कॉलेज व कोर्स का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके लिए डीयू का पोर्टल शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा। 

विज्ञापन


डीयू की छात्रों को सलाह है कि वे ध्यानपूर्वक कॉलेज व कोर्स का विकल्प चुनें। क्योंकि, छात्रों की वरीयता के अनुसार ही उन्हें कॉलेज व कोर्स मिल सकेगा। छात्रों की सुविधा के लिए डीयू ने एक पोर्टल भी शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र देख सकते हैं कि किस कॉलेज व कोर्स में अधिक आवेदन आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें पता चल सकेगा किस कॉलेज और कोर्स में कम आवेदन आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे छात्र अन्य कॉलेज व कोर्स का विकल्प चुन सकते हैं। इससे छात्रों की दाखिले की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी। बता दें कि डीयू में 12 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसको दो चरणों में बांटा गया था। पहले चरण में आवेदन व दूसरे चरण में छात्रों को अपने सीयूईटी यूजी पेपर(जो एंट्रेस में दिए गए) को उन विषयों के साथ मैप करना है, जो छात्रों ने 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण के तहत छात्र अपने सीयूईटी के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर कोर्स संबंधित सीयूईटी स्कोर को देख सकते हैं, जिनमें उन्हें दाखिला मिल सकता है।  कोर्स संबंधित सीयूईटी स्कोर की खुद गणना हो जाएगी, छात्र के डैशबोर्ड पर भी देखा जा सकता है। 

संभावित सूची में कॉलेज व कोर्स बदलने का मिलेगा मौका
डीयू के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीयू एक संभावित मेरिट सूची को तैयार करेगा। इसके आधार पर छात्र अपने कॉलेज व कोर्स की वरीयता में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे छात्र जिनसे आवेदन करते समय कॉलेज व कोर्स भरने में गलती हो गई है, उनके पास बदलाव करने का अंतिम अवसर रहेगा। डीयू की यह भी सलाह है कि छात्र अधिक से अधिक कॉलेज व कोर्स का चयन करें, जिससे उनके पास दाखिले के अधिक अवसर मौजूद रहें।

संभावित के बाद जारी होगी मूल सूची
संभावित सूची जारी करने के बाद छात्रों द्वारा विक्लपों में किए गए बदलावों के आधार पर डीयू सूची को संशोधित करेगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस सूची के आधार पर ही डीयू बच्चों को संबंधित कॉलेजों में दाखिला देगा। यह सूची अंतिम सची होगी, इसके बाद सूची में कोई बदलाव नहीं होगा।


यदि नहीं ली सीट तो हो जाएंगे बाहर 
डीयू के मुताबिक, सूची जारी होने के बाद छात्रों को सीटों का आवंटन किया जाएगा। यदि कोई छात्र सीट नहीं लेता है तो उसे आगे की दाखिला प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे दूसरे मौके में भी कॉलेज व कोर्स का विकल्प ध्यान से भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed