फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Devrani and Jethani, sasur and damad, Samadhi and Samdhan are candidates in bihar election 2020

बिहार चुनाव 2020 : देवरानी-जेठानी, ससुर-दामाद, समधी-समधन मैदान में

Sat, 10 Oct 2020 04:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Oct 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
Devrani and Jethani, sasur and damad, Samadhi and Samdhan are candidates in bihar election 2020
बिहार चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चुनाव में जहां भाईचारा है, वहीं रिश्तेदार कई रिश्तेदार भी ताल ठोक रहे हैं। कई भावज-भैसुर, देवरानी-जेठानी, ससुर-दामाद मैदान में हैं। भोजपुर जिले की संदेश सीट पर भावज का मुकाबला जेठ से होने वाला है।

विज्ञापन


अरुण यादव की पत्नी किरण यादव राजद से चुनावी मैदान में हैं तो अरुण यादव के बड़े भाई विजेंद्र यादव यहां जदयू से ताल ठोक रहे हैं। शाहपुर सीट पर भी देवरानी-जेठानी एक-दूसरे को चुनौती दे रही हैं।
विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज से चुनावी मैदान में हैं तो उनके दामाद देवेंद्र मांझी हम के टिकट पर मखदुमपुर और समधन ज्योती देवी बाराचट्टी से चुनावी मैदान में हैं। नीतीश सरकार के विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर से और उनके दामाद निखिल मंडल मधेपुरा से जदयू उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार के कई-कई उम्मीदवार
पूर्व मंत्री चंद्रिका राय परसा से जदयू के टिकट पर मैदान में हैं। दामाद तेज प्रताप यादव हसनपुर से राजद उम्मीदवार हैं। हालांकि इनके रिश्ते में अब दरार आ गई है।

नवादा सीट पर जदयू के कौशल यादव मैदान में हैं तो उनकी पत्नी पूर्णिमा देवी गोविंदपुर से चुनाव लड़ रही हैं। उनके चचेरे भाई सुनील कुमार जदयू के टिकट पर ओबरा से ताल ठोक रहे हैं।

एक और चचेरे भाई भीम यादव गोह से चुनावी मैदान में हैं। रुपौली में नीतीश सरकार की मंत्री बीमा भारती जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं तो उनके बाहुबली पति अवधेश मंडल भी चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं।


मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं तो उनकी पत्नी नीलम सिंह ने भी निर्दलीय पर्चा भरा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी मैदान में हैं। इनमें से कई उम्मीदवारों की घर की आपसी लड़ाई चुनावी मैदान में देखने को मिलेगी, तो कइयों का परिवारवाद खुलकर सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed