{"_id":"5758e3294f1c1b1f349c57ef","slug":"deputy-mayor-in-bihar-s-ara-shot-while-morning-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के आरा में डिप्टी मेयर को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के आरा में डिप्टी मेयर को बदमाशों ने मारी गोली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल अवस्था में डिप्टी मेयर बसंत सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बढ़ते क्राइम के ग्राफ में आज सुबह तड़के एक और वारदात शामिल हो गई जब बेखौफ बदमाशों में आरा के डिप्टी मेयर को गोली मार दी।
विज्ञापन
वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब भोजपुर के आरा नगर निगम के डिप्टी मेयर बसंत सिंह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। बताया जा रहा है कि बसंत सिंह नवादा थाना इलाके में थे तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
वारदात में बसंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बसंत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत पटना के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले में छानबीन में लग गई है।
विज्ञापन