फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi MCD by-election 2021: Congress, BJP and Aam Aadmi Party claims their victory

एमसीडी उपचुनाव परिणाम से निकलेंगे सत्ता के नए समीकरण, कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने ठोके अपनी-अपनी जीत के दावे

Mon, 01 Mar 2021 01:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 01 Mar 2021 01:31 PM IST
सार

दुर्गेश पाठक ने निगम प्रशासन में भ्रष्टाचार करने का भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया, तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मतदान के दिन आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया...
 

विज्ञापन
Delhi MCD by-election 2021: Congress, BJP and Aam Aadmi Party claims their victory
Delhi MCD Election 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रविवार को दिल्ली नगर निगमों के लिए हुए पांच सीटों के उपचुनाव में तीनों प्रमुख दलों आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। पांच सीटों के चुनाव नतीजों को दिल्ली नगर निगमों के मुख्य चुनाव के पूर्व होने वाले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इन सीटों पर जो भी दल जीत हासिल करेगा, मुख्य चुनाव में वह बढ़े हुए मनोबल के साथ लड़ाई लड़ेगा। उपचुनाव के नतीजों का महत्व देखते हुए ही सभी दलों ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं इसके लिए रोड शो कर रहे थे। आम आदमी पार्टी को उनके करिश्माई नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह पांचों सीटों पर जीतकर आएगी और यह उपचुनाव उसके लिए नगर निगमों की सत्ता की चाबी लेकर आएगा। वहीं, दिल्ली भाजपा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी अपनी इन सीटों को बचा पाने में नाकाम रहेगी तो कांग्रेस ने इन उपचुनाव के नतीजों से दिल्ली की सत्ता में एक बार फिर मजबूत वापसी करने का दावा किया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में जनता की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी ही दिल्ली के लोगों की पहली पसंद है। उन्होंने दावा किया कि वे इन पांचों निगमों की सीटों को जीतकर वर्तमान में अपनी संख्या बढ़ाएंगे और यह जीत इस बात का प्रमाण भी होगी कि अगले नगर निगम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और आम आदमी पार्टी इनमें भारी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने निगम प्रशासन में भ्रष्टाचार करने का भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार की तरह निगम में भी स्वच्छ प्रशासन देने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी की तरफ से वार्ड 41ई चौहान बांगर से पूर्व विधायक मोहम्मद इशराक खान, रोहिणी सी वार्ड से पूर्व विधायक रामचंद्र, वार्ड नंबर 32 त्रिलोकपुरी ईस्ट से विजय कुमार, वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ 62 एन सुनीता मिश्रा और कल्याणपुरी से धीरेंद्र उर्फ बंटी गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है।

आप ने बढ़ाया भ्रष्टाचार

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मतदान के दिन आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है और उसके विधायक तक भ्रष्टाचार के पैसे की बांट करने के मामले में झगड़ा करते हुए पाए गए हैं। जनता को मालूम है कि अगर एक बार फिर आम आदमी पार्टी जीतती है तो उसे इसी प्रकार का भ्रष्टाचार झेलना पड़ेगा। भाजपा नेता ने पांचों सीटों पर जीत का दावा किया है।

कांग्रेस की खुलेगी किस्मत

दिल्ली में लगातार 15 साल तक सरकार चला चुकी कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पिछड़ी हुई थी, लेकिन अब पार्टी दोबारा वापसी करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दावा किया कि कोरोना काल के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों की अक्षमता उजागर हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और जबरदस्त वापसी करेगी। पार्टी ने इस चुनाव के साथ ही दिल्ली की राजनीति में मजबूत वापसी का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed