फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi govt given Rs 5000 as corona assistance to construction workers

राहत: दिल्ली के 48 हजार निर्माण श्रमिकों को मिली 5000 रुपये की कोरोना सहायता राशि

Mon, 26 Jul 2021 07:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 26 Jul 2021 07:00 PM IST
सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सभी रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों को यह सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। नए श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है...

विज्ञापन
Delhi govt given Rs 5000 as corona assistance to construction workers
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

निर्माण श्रमिकों की आर्थिक सहायता के लिए दिल्ली सरकार ने विशेष आर्थिक सहायता योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने अब तक 47996 निर्माण श्रमिकों को यह सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। इस साल पहले ही 2,16,602 निर्माण श्रमिकों को कोरोना राहत वितरण राशि के रूप में 5000-5000 रुपये वितरित किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सभी रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों को यह सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। नए श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए अब लाइन में भी लगने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमिक इस वर्ग में अपने आप को रजिस्टर्ड कराएं जिससे उन्हें यह सहायता दी जा सके। निर्माण बोर्ड में अब तक तीन लाख श्रमिक रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed