फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   delhi election 2020: RRP candidate pratap chandra field against Arvind Kejriwal and Manish Sisodia

चुनावी मैदान में केजरीवाल और सिसोदिया दोनों को एक साथ चुनौती दे रहा है यह अनोखा उम्मीदवार

Fri, 24 Jan 2020 05:25 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Jan 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: RRP candidate pratap chandra field against Arvind Kejriwal and Manish Sisodia
Arvind Kejriwal and Manish Sisodia, Inset- Pratap Chandra - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट सबसे ज्यादा हॉट मानी जाती है। इसका कारण यह है कि इस सीट ने दिल्ली को सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री दिए हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके बाद पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज सीट सबसे अहम है, जहां से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं।

लेकिन इस चुनाव में एक ऐसा भी उम्मीदवार है, जो अकेले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोनों को चुनौती दे रहा है। इस उम्मीदवार का नाम प्रताप चंद्रा है। वे राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी चल-अचल सहित कुल लगभग पांच करोड़ की संपत्ति भी घोषित की है।

विज्ञापन


संभवतया यह देश का पहला मामला है जहां किसी एक ही उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों को चुनौती पेश की हो।      

विज्ञापन
विज्ञापन

पचास वर्षीय प्रताप चंद्रा टूरिज्म व्यवसाय से जुड़े हैं। वे मूलरूप से लखनऊ से संबंध रखते हैं, लेकिन अब दिल्ली ही उनकी कर्मस्थली बन गई है। वे चुनाव सुधार के लिए भी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली के विकास के लिए ढेरों सपना संजोए हैं, लेकिन उनके ये सपने तब तक साकार नहीं हो सकते जब तक कि देश में चुनाव सुधार नहीं होते।


इसके लिए भी उन्होंने अनेक स्तर पर प्रयास किया है। उनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोनों के खिलाफ चुनाव लड़कर यही संदेश देना चाहते हैं कि दिल्ली उनके काम से संतुष्ट नहीं है। राजनीतिक दलों को केवल वायदे करना ही नहीं, बल्कि उन्हें निभाना भी चाहिए।
 
उन्होंने तीसरे विधानसभा क्षेत्र आरके पुरम से भी अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन अधिकतम दो सीटों से चुनाव लड़ने की चुनाव आयोग की सीमा के चलते यहां से उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed