युवती का शादी से इनकार, सनकी आशिक की मां ने दे डाली खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक सिरफिरा शादी के प्रोपोजल ठुकराए जाने पर सनकी और उसका परिवार इस कदर नाराज हुआ कि उन्होंने लड़की को खौफनाक सजा दे डाली। शहर के अटाला इलाके में बुधवार सुबह अपने बेटे के साथ शादी से इनकार पर भड़की महिला ने 18 साल की निकहत परवीन को तीसरे मंजिल की छत से फेंक दिया।
गंभीर रूप से जख्मी युवती ने कुछ घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि कबाड़ व्यापारी और उसकी पत्नी बार-बार उनकी बेटी पर दबाव बना रहे थे कि वह उनके पुत्र से निकाह कर ले। लड़की ने मना किया तो उसे मार डाला। तब से आरोपी महिला बेटे और पति समेत फरार है। पुलिस जांच कर रही है।
अटाला में रहने वाले फल विक्रेता नौशाद उर्फ लड्डू की तीन बेटियों में निकहत दूसरे नंबर पर थी। उसने कक्षा आठ के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। सबसे बड़ी बेटी नुसरत है जबकि छोटी मुस्कान कक्षा दो में पढ़ रही है। इकलौता पुत्र शहनवाज कक्षा चार में है।
प्यार में छत से कूदा सनकी आशिक
मंगलवार रात करीब दस बजे आदिल की मां जौहरा ने घर आकर निकहत और उसकी मां शबनम पर फिर शादी का दबाव डाला। कहा कि लड़की के फेर में आदिल छत से कूदा, जिससे उसका पैर टूट गया। फिर वह धमकियां देते हुए चली गई।
बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे आदिल के साथ उसकी मां जौहरा फिर आ गई। लड़के को नीचे छोड़ जौहरा ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में जाकर निकहत से कहा कि वह उसके बेटे से ब्याह कर ले वरना सही नहीं होगा।
पीछा करते हुए छत पर पहुंची और दिया धक्का
निकहत ने मना किया और नाश्ते की प्लेट उठाकर छत की ओर चली गई। पीछे से जौहरा भी उसे बुरा-भला कहते छत पर गई। कुछ ही सेकंड बाद महिला छत से उतरकर तेज रफ्तार में जाने लगी तो निकहत की बड़ी बहन नुसरत को शक हुआ। वह छत पर पहुंची तो पीड़िता निकहत नहीं दिखी।
बाहर शोर सुनकर उसने झांका तो बहन नीचे गली में पड़ी थी। वहां भीड़ लगी थी। नुसरत ने भी बदहवासी में नीचे उतरी और भाग रही जौहरा के बाल पकड़े लेकिन वह रुकी नहीं। उसके बालों का गुच्छा नुसरत के हाथ में रह गया। उधर, छत से फेंकी गई निकहत के चेहरे और सिर पर गहरी चोट पहुंची थी। उसे उठाकर पहले कॉल्विन फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां
इलाज के दौरान करीब तीन बजे उसकी सांस थम गई। इस बीच खुल्दाबाद थाने की पुलिस के साथ सीओ रुपेश सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल जाकर परिजनों से बात की। घटना के बाद आरोपी महिला समेत उसका परिवार भी फरार हो गया है।