{"_id":"57188dc44f1c1bb2398b4927","slug":"younger-killed-his-elder-brother-for-drinking-habit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हंगामा करने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर हंगामा करने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, सासनी
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हाथरस के सासनी इलाके में ग्राम नदौना में भाई ने भाई को गोली मार दी। हत्या की वजह बड़े भाई का शराब पीकर परिवार के लोगों को परेशान करना बताया गया है। इससे खफा छोटे भाई ने अपने साथी के सहयोग से अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में इनके पिता ने अपने छोटे बेटे एवं उसके मित्र के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खोजन सिंह निवासी नदौना का बड़ा पुत्र रामशंकर शराब पीने का आदी था। आरोप है कि शराब पीकर वह परिवार में आतंक मचाता था। सोमवार को उसने छोटे भाई तारा सिंह के कपडे़ जला दिए थे और मंगलवार को शराब के नशे में टीवी आदि घरेलू सामान तोड़ डाले थे। विरोध करने पर घर वालों से मारपीट भी की। इससे गुस्साए तारा सिंह ने रामशंकर की हत्या का इरादा कर लिया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के लिए उसने गांव के अपने साथी कप्तान सिंह पुत्र दुर्ग सिंह की मदद ली और सुन सान इलाके में बड़े भाई के सीने में ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद लाश ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
सुबह करीब सात बजे जब लोग शौच के लिए गए तो गांव के बाहर रजवाहे के पास रामसिंह पुत्र कल्यान सिंह के खेत में खून से लतपथ रामशंकर का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह भी दलबल के साथ पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता खोजन सिंह ने अपने छोटे पुत्र तार सिंह तथा उसके साथी कप्तान सिंह के खिलाफ थाने में दर्ज कराई है।