फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   young man shot himself in front of the girl's father

लड़की के पिता ने कहा-मर के दिखाओ, तो प्रेमी ने खुद को गोली मारी

Thu, 05 Jul 2018 05:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 05 Jul 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
young man shot himself in front of the girl's father

साथ में पढ़ी लड़की से प्रेम करने वाले युवक से जब प्रेमिका के पिता ने कहा कि मर के दिखाओ तो उसने खुद को गोली मार ली। प्रेमी युवक भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो का पदाधिकारी है।

विज्ञापन


वह शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका के पिता तैयार नहीं थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात अतुल लोखंडे नामक युवक शादी की बात करने प्रेमिका के भोपाल में शिवाजी नगर स्थित घर पहुंचा। वहां युवती के पिता से कहासुनी हुई।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने उससे कहा कि तुम मरके दिखाओ, अगर जिंदा बच गए तो दोनों की शादी कर देंगे। बताते हैं कि युवक ने तुरंत देशी कट्टे से कनपटी में गोली मार ली। उसे लड़की के घर वाले ही अस्पताल लेकर गए, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसके युवती के साथ पिछले 12 साल से संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे पर युवती के पिता राजी नहीं हो रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed