{"_id":"59a1a0554f1c1b400c8b45ef","slug":"young-man-attack-on-knife-in-protest-against-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाजपा नेता के भतीजे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चाकू घोंपा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाजपा नेता के भतीजे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चाकू घोंपा
amarujala.com, Presented by: खनक भारद्वाज
Updated Sat, 26 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली इलाके में छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के भतीजे को शोहदों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली इलाके के एक गांव में कुछ छात्राएं ट्यूशन से लौट रही थीं। तभी रास्ते में शोहदों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर छात्राओं ने विरोध किया तो मनचलों से उनकी नोकझोंक होने लगी। यह नजारा देख भाजपा नेता शिवओम तोमर के भतीजे रक्षित तोमर मौके पर पहुंचे और शोहदों का विरोध किया।
इस पर मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच गांव के लोगों ने मामले को रफादफा करा दिया। शनिवार सुबह जब रक्षित तोमर बाइक से अपनी बहन को स्कूल बस में बैठाकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हाईवे पर गालंद चौराहे के पास आरोपी शोहदों ने रक्षित को घेर लिया। इस दौरान मनचलों ने रक्षित को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

फाइल
इसके बाद उसके सिर में चाकू घोंप दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदे भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में भाजपा नेता के भाई को अस्पताल में भर्ती कराया।
इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।