फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   young man allegedly raped minor girl in Sambhal of uttar pradesh

नाबालिग को टीवी एक्ट्रेस बनाने का दिया झांसा, दिल्ली ले जाकर बनाया हवस का शिकार

Sun, 31 Dec 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 31 Dec 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
young man allegedly raped minor girl in Sambhal of uttar pradesh
फाइल फोटो
यूपी से एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक युवक ने नाबालिग को टीवी एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जानिए पूरा मामला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले की है। बहजोई इलाके के एक युवक पर आरोप है कि नाबालिग लड़की को टीवी में एक्ट्रेस बनाने का झांसा दिया और उसे दिल्ली ले गया। यहां पर उससे दुष्कर्म किया। फिलहाल परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

पढ़ें:- तमंचे के बल पर नाबालिग छात्रा को बनाया बंधक, खेत में ले जाकर बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपी आजाद हुसैन नाम का युवक ब्रह्म बाजार में उसे नृत्य सिखाता है। आरोपी उनकी नाबालिग लड़की को 23 दिसंबर को अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोपी उस लड़की को टीवी एक्ट्रेस बनाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी इससे पहले उनकी लड़की को देहरादून भी लेकर गया था। यहां पर नृत्य प्रतियोगिता में उनकी नाबालिग लड़की ने हिस्सा लिया था और पुरस्कार भी जीता था। इसी वजह से आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना हो गया। परिजन भी आरोपी पर विश्वास करने लगे। 

young man allegedly raped minor girl in Sambhal of uttar pradesh
परिजनों के मुताबिक 23 दिसंबर को आरोपी उनकी लड़की को घर से ले गया। कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने लड़की के अपहरण का मामला बहजोई थाने में दर्ज कराया। 

पढ़ें:- दिल्ली में फिर दरिंदगी, मॉडल को बंधक बनाकर चार लोगों ने किया रेप

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed