प्रेम विवाह के बाद घर लौटी युवती, परिजनों ने की जान से मारने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने पहले घर से भागी लड़की प्रेम विवाह करने के बाद पति के साथ घर लौटी, उसे लगा मां-बाप का गुस्सा शांत हो गया होगा। लेकिन यहां स्थिति बिल्कुल अलग थी। परिजनों को यह पसंद नहीं आया उन्होंने ससुराल पहुंचकर उसे अगवा कर लिया और मारपीट के बाद जान से मारने की कोशिश की।
घटना मध्यप्रदेश के बैतूल की है। युवती ने परिजनों से बचने के लिए 100 नंबर पर डालय किया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 ने युवती को बचाया और आमला थाने ले गई। थाना पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न करने की वजह से नाराज पति-पत्नी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें- 20 साल की दुल्हन 20 साल का दूल्हा, शादी के बाद ये कह दिया थाने में पुलिस से..
परिजनों के डर से पति-पत्नी पिछले 4 महीने से यहां-वहां छुपकर रह रहे हैं। 10 अक्टूबर को मनोज अपनी पत्नी छाया को लेकर रतेड़ाकला में अपने घर आ गया था। 13 अक्टूबर की दोपहर में छाया के पिता कैलाश, भाई आनंद, यशवंत, हेमराज, शिवकरण, राजेश, दीनू और जीजा सुरेश अचानक घर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मारपीट के डर से मनोज भाग गया और सभी ने छाया को पकड़कर जीप में बिठा लिया। उसे लेकर उसके पिता अपने घर पहुंचे और वहां भी बेरहमी से छाया की पिटाई की गई, इतना ही नहीं उसे कुत्ते से कटवाया भी गया।
मारपीट के बाद छाया को ग्राम पंचायत के सरपंच हरी की जीप में जबरन बिठाकर उसकी हत्या करने के लिए कहीं लेकर जा रहे थे। इसी दौरान डायल 100 मौके पर पहुंची और छाया को परिजनों के चंगुल से मुक्त कराकर आमला थाने ले आई। एसपी को दिए आवेदन में छाया ने आरोप लगाया कि आमला पुलिस ने मनमर्जी से शिकायत लिखी और मेडीकल भी नहीं कराया।
ये भी पढ़ें- घरवालों से रिश्ता तोड़ कोतवाली के मंदिर में प्रेमी से रचाया ब्याह
पीड़िता छाया ने एसपी को बताया कि पिता और भाईयों के द्वारा धमकी दी जा रही है कि दोनों को गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही दीपावली से पहले उन्होंने पति को जान से खत्म कर देने की चेतावनी भी दी है।
एसपी ने दोनों को भरोसा दिलाया कि परिवार को पुलिस सुरक्षा देगी और मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी।