{"_id":"59635c0c4f1c1b86148b4830","slug":"yoga-guru-arrested-after-complain-of-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग सिखाने के बहाने करता था छेड़छाड़, पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योग सिखाने के बहाने करता था छेड़छाड़, पहुंचा सलाखों के पीछे
amarujala.com- Presented By: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 10 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से योग सिखाने के बहाने अपनी स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि योग गुरु उसके साथ पिछले 6 महीने से छेड़छाड़ कर रहा था। पानी सिर के ऊपर जाता देख महिला ने पूरी कहानी अपने पति को सुनाई। जिसके बाद महिला और उसके पति की शिकायत पर पुलिस ने योग गुरु को अरेस्ट किया और कोर्ट में पेश किया। जहां योग गुरु को बेल पर छोड़ दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद चार अन्य महिलाओं ने भी आवाज उठाई और अपने साथ हुई छेड़छाड़ की बात कही।
विज्ञापन
दरअसल योग गुरु एक गैर सरकारी संस्थान चलाता है, जहां वह लोगों को योग सिखाने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक 6 महीने पहले दिवाली के समय महिला ने गुरु को घर आकर योग सिखाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में महिला के पति के कहने पर योग गुरु घर आकर ट्रेनिंग देने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गुरु योग सिखाते हुए महिला को कई बार गलत तरीके छुता था, पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो उसने इसे महज एक गलती बताया है। लेकिन आरोपी की हरकतें लगातार ऐसी ही बनी रही, जिसके बाद महिला ने पूरा वाकया अपनी पति को सुनाया। दोनों ने 5 जुलाई को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस स्टेशन में योग गुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी गुरु के खिलाफ आईपीसी के धारा- 354 और धारा- 509 के तरह शिकायत दर्ज कर ली। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे पुलिस के जांच में सहयोग करने की शर्त पर बेल दे दी गई। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले का खुलाास कुछ ही दिनों में हुआ है। हालांकि योग गुरु ने अपना जुर्म कबूल करने से मना कर दिया है।