फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctor couple do harassment of two minor sisters in tehri

डॉक्टर दंपत्ति ने नाबालिग बहनों को बनाया बंधक, डेढ़ साल तक करते रहे जानवरों जैसा सुलूक

Thu, 06 Jul 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 06 Jul 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
Doctor couple do harassment of two minor sisters in tehri

एक डाक्टर दंपति पर झारखंड की दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर उनके साथ डेढ़ साल तक जानवरों जैसा सुलूक क‌िया। मौका पाकर जकब बहनें भाग न‌िकली तब सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन


बंधक बनाई गई बहनों में से एक के किसी तरह दंपति के घर से भागने के दौरान पुलिस को मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी डाक्टर पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।      
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि नई टिहरी से एक नाबालिग लड़की घर से भागकर चंबा की ओर आ रही है। इस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की, तो यहां बाईपास चौक में बस के भीतर एक लड़की बैठी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 15 महीनों से और उसकी बड़ी बहन छह साल से नई टिहरी में डाक्टर ललित जैन और डा. सुचिता जैन के घर पर काम करते हैं।

काम नहीं करने पर वह मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। उन्हें न तो घर से बाहर जाने दिया जाता है और न ही किसी से बातचीत करने दी जाती है। लड़की ने बताया कि मंगलवार को जब डाक्टर घर पर नहीं थे, तो उनकी पत्नी को अकेला पाकर वह भाग गई। 

प‌िता की खोज में जुटी पुल‌िस

Doctor couple do harassment of two minor sisters in tehri

पुलिस ने बताया कि इस बीच डाक्टर दंपति ने नई टिहरी थाने में लड़की के लापता होने की सूचना दी है। जिसके बाद डाक्टर 15 वर्षीय बड़ी लड़की को लेकर देर रात चंबा थाने पहुंचे।

इस दौरान पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को भी बुलाया। समिति के सदस्यों ने भी दोनों बहनों से पूछताछ की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका पिता टीएचडीसी की किसी कंपनी में काम करता है।

उन्होंने ही उन्हें डाक्टर के पास पढ़ाने के लिए भेजा था। नाबालिगों को हिरासत में रखकर श्रम कराने और प्रताड़ित करने के मामले में समिति के सदस्य सुशील बहुगुणा, मनोज नकोटी ने डाक्टर दंपति के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि डाक्टर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दोनों नाबालिगों को समिति के सदस्य और महिला पुलिस के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए नरेंद्रनगर भेजा गया है। उसके बाद दोनों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

वहीं हिंदू जागरण मंच ने डाक्टर दंपति के पास नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाने के मामले में डीएम को ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंच के प्रदेश मंत्री रघुवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सेमवाल और मुकेश सजवाण आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed