फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women group arrested for torturing and striped a woman in jharkhand dumri area

महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने की साजिश नाकाम, 13 औरतें गिरफ्तार

Mon, 05 Mar 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डुमरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डुमरी Updated Mon, 05 Mar 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
 women group arrested for torturing and striped a woman in jharkhand dumri area
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात नाकाम हुई है। यहां डुमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को बिना कपड़ों के घुमाने की साजिश रची जा रही थी। आश्चर्यजनक है कि ये साजिश महिलाएं कर रही थी। इस आरोप में 13 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 10 महिलाओं पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें एक पुरुष भी शामिल है।दरअसल, गांव के लोगों का आरोप था कि महिला के अवैध संबंध चल रहे हैं और इसी की सजा दिए जाने का प्लान बनाया जा रहा था, लेकिन वक्त पर पुलिस के पहुंच जाने से उनकी शर्मनाक हरकत नाकाम हो गई।
विज्ञापन


महिला का विवाह कटाई टोली गांव के युवक से हुआ था, लेकिन ऐसा माना जाने लगा कि उसका कई वर्षों से अवैध संबंध थे। कई बार महिला और उसके कथित प्रेमी को चेतावनी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना रविवार की है, जब गांव की महिलाओं ने पीड़िता को फिर एक बार चेताया, लेकिन वह ग्रामीणों की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने पीड़िता को निर्वस्त्र कर दिया और वे उसे गांव में घुमाने की तैयारी करने लगीं। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। घटना की जगह पर थाना प्रभारी चक्रवर्ती राम अपनी टीम के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों के चंगुल से महिला को मुक्त कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed