{"_id":"59c86c554f1c1b20688b66c4","slug":"woman-was-given-triple-talaq-over-phone-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी पति ने फोन पर कहा तलाक..तलाक..तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी पति ने फोन पर कहा तलाक..तलाक..तलाक
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल तलाक पर पाबंदी लगाने के बाद भी राजस्थान के जोधपुर से तलाक का एक मामला सामने आया है जिसमें हाल ही में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर तलाक दे दिया।
विज्ञापन
Woman in #Rajasthan's #Jodhpur claims she was given #TripleTalaq over phone on Sept 18 even as SC pronounced the practice illegal in August pic.twitter.com/00h7TxXIkm
— ANI (@ANI) September 25, 2017विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 18 सितंबर को कहासुनी के चलते उसके पति ने उसे फोन पर तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने कहा कि अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पाबंदी लगा दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि अगस्त में तीन तलाक के महत्वपूर्ण मुद्दे पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ के तीन जजों ने इसे असंवैधानिक बताया था। जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस फली नरीमन, जस्टिस जोसेफ कुरियन ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताते हुए कहा- इससे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होता है।
जबकि इससे पहले चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि तीन तलाक धार्मिक प्रक्रिया और भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे एकदम से खारिज नहीं किया जा सकता।