शर्मसार: महिलाओं के समूह ने विधवा को निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में एक महिला को अपने पति की हत्या के शक की ऐसी कीमत चुकानी पड़ी है कि वो उसे जिंदगी भर नहीं भूलेगी। दरअसल, महिला को निर्वस्त्र करके सरेआम घुमाया गया है और ऐसा करने वाले न तो आदमी है और न हीं कोई भीड़, बल्कि महिलाओं का एक समूह है। समूह ने महिला को घर से बाहर निकाला और उसकी साड़ी खींचने के बाद निर्वस्त्र कर दिया। महिलाओं ने इस दौरान पीड़िता को गंदी-गंदी गालियां भी दी।
बेंगलूरू मिरर की खबर के मुताबिक ये घटना क्षेत्र विजयपुरा की है, जहां पीड़िता का पति कई दिनों से गायब था। लापता पति की लाश मिलने के बाद से ही इलाके के लोगों का राधिका (बदला हुआ नाम) पर शक बढ़ने लग गया। इसके बाद महिलाओं के समूह ने जांच का इंतजार किए बिना ही कानून को अपने हाथ में ले लिया।
अवैध संबंध का शक बना वजह
महिलाओं ने राधिका को घेर लिया और उसे चौक पर ले आईं। इसके बाद उन्होंने उसकी साड़ी उतारकर सड़कों पर घुमाना शुरू कर दिया। मीडिया खबरों के मुताबिक लोगों का मानना है कि राधिका के अवैध संबंध है और इसी वजह से उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। अब ससुरवालों ने उसे गांव छोड़ने की धमकी दी है।
राधिका ने अपने साथ हुए मामले पर शिकायत दर्ज नहीं करवाई, लेकिन उसका आरोप है कि उसके साथ ये सब होने के पीछे पति के भाई का हाथ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात काबू किया और पीड़िता का बचाव किया।