{"_id":"58f9da604f1c1bff568b479e","slug":"woman-shot-dead-and-stabbed-many-times-by-intudcer-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: महिला को गोलियों से भूना, 6 बार चाकू गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग: महिला को गोलियों से भूना, 6 बार चाकू गोदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऑनर किलिंग के शक में एक महिला की बर्बरता से हत्या कर दी गई है। मुरादाबाद के डिलारी के सलेम सराय में मोबाइल शॉप संचालक की पत्नी की बुधवार देर रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई। महिला को तीन गोलियां मारी गई हैं, छह बार पेट में चाकू मारा गया है।
विज्ञापन
पति का आरोप है कि उसने दो साल पहले महिला से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों अलग अलग जाति के थे, इस वजह से महिला के परिवार वाले खफा थे। पति ने अपने ससुर के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के घर में दरवाजा नहीं लगा था और पूरा परिवार घर में में सो रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब साढे़ 12 बजे नकाबपोश छह हथियारबंद बदमाश घर में घुसे। जिससे उसकी नींद खुल गई। घर में घुसते ही महिला को पलंग के पास जाकर बदमाशों ने घेर लिया और फायरिंग कर दी। ग्रामीणों मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने धमकी दी कि किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उसे भी मार देंगे।
विज्ञापन
आरोपी हथियार लहराते हुए घर से भाग गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला के पेट, सीने और पसली में तीन गोलियां मारी गई हैं, जिनमें से दो गोलियां 12 बोर की तो तीसरी गोली 315 बोर की थी। पेट में छह बार चाकू से वार भी किया गया था।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि नरेंद्र ने प्रीति के पिता चंद्रपाल और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।