{"_id":"5ac70a054f1c1bd8618b5bce","slug":"woman-molested-and-beaten-in-running-local-train-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में महिला को बेरहमी से पीटा, तमाशा देखता रहा सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में महिला को बेरहमी से पीटा, तमाशा देखता रहा सुरक्षाकर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक लोकल ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात 11 बजे कुर्ला से दादर जा रही ट्रेन में महिला के संग ये वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चश्मदीद समीर जावेरी ने पूरी घटना की जानकारी दी है। उसने बताया कि वो उसी कोच में सफर कर रहा था, जहां उसके साथ बदसलूकी की गई। जावेरी ने बताया कि उसने देखा एक शख्स महिला को बेरहमी से पीट रहा था। जावेरी ने कहा कि उसके दिव्यांग होने की वजह से वह महिला की मदद नहीं कर पाया, लेकिन उसने कई बार मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
जावेरी ने कहा कि अगर वह महिला और आरोपी के बीच आता तो उसकी जान का खतरा हो सकता था। हालांकि, जावेरी ने सुरक्षाकर्मी से ट्रेन की चेन खींचने को कहा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच जावेरी ने दादर के जीआरपी विभाग से किसी तरह संपर्क साथ और आरोपी को गिरफ्तार करवाया।
विज्ञापन
#Mumbai: A woman molested by a man onboard a local train, plying from Thane to Chhatrapati Shivaji Terminus railway station, last night. Man arrested at Dadar railway station, case registered. pic.twitter.com/CqePInN2Q3
— ANI (@ANI) April 6, 2018