10 रुपये के नोट को लेकर हुई बहस से आहत महिला ने खत्म की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 10 रुपये के नोट में ज्यादा कुछ नहीं खरीदा जा सकता, लेकिन यही नोट एक महिला की मौत की वजह बन जाए तो ये अजीब है। महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसी ही घटना हुई है जहां एक 30 साल की महिला ने 10 रुपये के नोट को लेकर हुई बहस की वजह से खुद को जला दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पड़ोसियों से नोट को लेकर हुई बहस के बाद अपनी बेइज्जती से महिला सुंदरामा काफी आहत हो गई थीं। सेनापत्ति बापत रोड पर सुंदरामा ने खुद पर डीजल छिड़कर आग लगा ली। सुंदरामा को जख्मी हालत में नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां महिला ने आखिरी सांस ली।
पड़ोस में रहने वाले बच्चे से छीना था 10 का नोट
सुंदरामा और पड़ोस में रहने वाला 12 साल का बच्चा दुकान पर मिले थे। इस दौरान सुंदरामा ने उससे उसका 10 का नोट छीन लिया। बच्चा ने घर जाकर अपनी मां को इसके बारे में बताया तो थोड़ी देर में दोनों परिवारों के बीच में बहस शुरू हो गई। गालियों और चिल्लाने की वजह से आस-पास वालों को भी झगड़े का पता चला।
दरअसल, सुंदरामा के पति पेशे से एक लेबर है और वे काफी गरीब भी हैं, लेकिन हालात इतने बुरे भी नहीं थे कि वे बच्चे के पैसे छीनने लगे। लेकिन, महज 10 रुपये का नोट छीनने का आरोप वह झेल नहीं पाई। पत्नी की मौत के बाद परशॉरम शेहलार ने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। इस आरोप में हरीश लक्ष्मण गायकवाड़ (19), 35 साल की महिला और 12 साल के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।