फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman died in pune of beacuse of 10 rupees note

10 रुपये के नोट को लेकर हुई बहस से आहत महिला ने खत्म की जिंदगी

Tue, 17 Jan 2017 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
woman died in pune of beacuse of 10 rupees note
- फोटो : demo pic

एक 10 रुपये के नोट में ज्यादा कुछ नहीं खरीदा जा सकता, लेकिन यही नोट एक महिला की मौत की वजह बन जाए तो ये अजीब है। महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसी ही घटना हुई है जहां एक 30 साल की महिला ने 10 रुपये के नोट को लेकर हुई बहस की वजह से खुद को जला दिया।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पड़ोसियों से नोट को लेकर हुई बहस के बाद अपनी बेइज्जती से महिला सुंदरामा काफी आहत हो गई थीं। सेनापत्ति बापत रोड पर सुंदरामा ने खुद पर डीजल छिड़कर आग लगा ली। सुंदरामा को जख्मी हालत में नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां महिला ने आखिरी सांस ली।

विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले बच्चे से छीना था 10 का नोट

woman died in pune of beacuse of 10 rupees note
झूठी शान में हत्या - फोटो : demo pic

सुंदरामा और पड़ोस में रहने वाला 12 साल का बच्चा दुकान पर मिले थे। इस दौरान सुंदरामा ने उससे उसका 10 का नोट छीन लिया। बच्चा ने घर जाकर अपनी मां को इसके बारे में बताया तो थोड़ी देर में दोनों परिवारों के बीच में बहस शुरू हो गई। गालियों और चिल्लाने की वजह से आस-पास वालों को भी झगड़े का पता चला।

दरअसल, सुंदरामा के पति पेशे से एक लेबर है और वे काफी गरीब भी हैं, लेकिन हालात इतने बुरे भी नहीं थे कि वे बच्चे के पैसे छीनने लगे। लेकिन, महज 10 रुपये का नोट छीनने का आरोप वह झेल नहीं पाई। पत्नी की मौत के बाद परशॉरम शेहलार ने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। इस आरोप में हरीश लक्ष्मण गायकवाड़ (19), 35 साल की महिला और 12 साल के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed