{"_id":"5994997f4f1c1b8e288b461c","slug":"woman-commits-suicide-due-to-husband-job-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र पति की नौकरी पर आंच आने से सदमे में आई पत्नी, उठाया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षामित्र पति की नौकरी पर आंच आने से सदमे में आई पत्नी, उठाया ये खौफनाक कदम
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शिक्षामित्र पति की नौकरी पर आंच आते ही उसकी पत्नी तनाव में आ गई। रक्षाबंधन के बाद मायके से लौटने के बाद उसने रात में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
आवास विकास कालोनी निवासी पिंकी (28) का शव फंदे पर लटका देख पति और बच्चों की चीख निकल गई। सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिवारीजन और ससुरालीजनों में कोहराम मच गया। मकान स्वामी और मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जितेंद्र ने परिवारीजनों के सामने शव को फंदे से नीचे उतारा।
जितेंद्र ने बताया कि वह मूल सूप से गढ़मा का रहने वाला है। कुछ माह से आवास विकास कालोनी में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। वह विकास खंड एका में एक विद्यालय में सहायक अध्यापक पर तैनात है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे सहायक अध्यापक पद से हटा दिया। परिवारीजनों का आरोप है पति की नौकरी चले जाने के बाद अवसाद में आई पिंकी को जितेंद्र ने कुछ दिनों के लिए पिता के घर भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया सोमवार सुबह पिंकी मायके से घर लौटी थी।
पिंकी पर एक आठ साल की बेटी और एक साल का बेटा है। सोमवार रात दूसरे कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। जब सुबह जितेंद्र ने पत्नी को नहीं देखा तो उसने कमरे को खोला लेकिन अंदर से बंद था। जब उसने जंगले से झांका तो पिंकी का शव लटका हुआ था। पुलिस ने जितेंद्र की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया।