फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman burnt her face on because of her fight with her daily 

लो जला दिया मैंने अपना सुंदर चेहरा, अब तो शक नहीं करोगे!

Wed, 31 Aug 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 31 Aug 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
woman burnt her face on because of her fight with her daily 
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पति के शक करने और रोज-रोज पिटाई से परेशान 25 साल की रेखा ने जो कदम उठाया है, उसे जानकर हर कोई दहल गया।  रेखा ने मिट्टी का तेल अपने चेहरे पर उड़ेल कर आग लगा ली और  इस वजह से उसका काफी चेहरा जल गया है। पीड़िता को नजदीक के अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसका चेहरा काफी झुलस गया है और प्लास्टिक सर्जरी से कुछ ही ठीक हो पाएगा।  रेखा बेहद मिलनसार स्वभाव की है और आसपास के लोगों से उसकी बातचीत होती रहती थी। बस इसी बात को लेकर पति निर्मल उस पर शक करने लगा। उसने पत्नी के बाहर आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी। सोमवार रात को भी इसी बात को लेकर दंपति में विवाद हो गया। 
विज्ञापन




 

बोली-अब कोई बात करना तो दूर, पास भी नहीं आएगा

woman burnt her face on because of her fight with her daily 
रेखा
रेखा ने बताया कि मुझे लगा कि मेरा चेहरा ही सारे विवाद की जड़ है तो मैंने तय किया कि इसे ही बदसूरत बना दूंगी।  उसने कहा कि ऐसा करने के बाद कोई मुझसे बात करना तो दूर बल्कि मेरे पास भी नहीं आएगा। महिला ने भले ही सबको सच बता दिया हो, लेकिन वह पुलिस से गुहार लगा रही है कि उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।

महिला का कहना है, 'मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, उन्हें कौन पालेगा?' हालांकि, कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पति डर कर कही भाग गया है। रेखा की की शादी मजदूरी करने वाले निर्मल से सात साल पहले हुई थी। उसका 5 साल का बेटा प्रियांश और दो बेटियां मिष्ठी और सनम भी हैं। 
 

बच्चों के लिए बाहर कुछ लेने जाने पर भी पीटता था

woman burnt her face on because of her fight with her daily 
रेखा ने बताया कि शादी के पहले साल, तो सब ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में दूसरे लोगों ने बात करने पर पति ने उसे मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के बाहर निकलने पर भी वह उसे बुरी तरह पीटने लग जाता था। रेखा ने बताया, 'बच्चों के लिए बाहर कुछ लेने जाती थी तो भी वह मेरी बुरी तरह पिटाई करता था।'

उसने बताया कि सोमवार को भी यही हुआ था। निर्मल ने रेखा को जब पीटा, तो इससे आहत हुई रेखा ने किरोसिन से अपना चेहरा जला लिया। चेहरा जलने पर वह चीखने लगी, इसी दौरान परिवार वालों ने रेखा को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

तीन महीने पहले घर से भगा दिया था

woman burnt her face on because of her fight with her daily 
रेखा की मां रामकुमारी का कहना है कि तीन महीने पहले भी निर्मल ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से भगा दिया था। तब रेखा बीसलपुर रोड स्थित नवदिया गांव में अपनी मां के पास आ गई थी। पर यहां भी निर्मल अपने दो-तीन साथियों के साथ धमकाने पहुंच गया। इस पर रेखा के  परिजनों रिपोर्ट लिखाई।

पुलिस ने उसके दो साथियों को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था, लेकिन निर्मल वहां से भाग निकला था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed