{"_id":"5711cb954f1c1bb62c4a6ae4","slug":"woman-beaten-to-deaty-by-her-husband-for-the-arkestra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा देखने गई पत्नी को पति ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्केस्ट्रा देखने गई पत्नी को पति ने पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नेवढ़िया (जौनपुर)
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के नेवढ़िया (जौनपुर) में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मामूली सी बात पर पीट-पीटकर मार डाला। घटना नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर गांव की है। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मृतका उसकी तीसरी पत्नी थी।
विज्ञापन
कुत्तूपुर गांव निवासी डाक्टर मुसहर मजदूरी करता है। गुरुवार की रात वह गेहूं की मड़ाई करने गया था। रात में 12 बजे वह घर पहुंचा तो पत्नी बेबी (20) घर पर नहीं थी। पता चला कि वह आर्केस्ट्रा देखने गांव में गई है।
विज्ञापन
गांव में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था। डाक्टर उसे ढूंढते हुए आर्केस्ट्रा में पहुंच गया और उसे लेकर घर आ गया। आरोप है कि घर आने के बाद उसने उसकी जमकर पिटाई की जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़ी। एकांत में घर होने के कारण किसी को पता भी नहीं चल सका।
विज्ञापन
लोगों को बताया कि पत्नी ने जहर खाया है
रात में ही उसने गांव के कुछ लोगों को बताया कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है और अचेत हो गई है। इस पर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। रात में ही उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर एसओ नेवढ़ियां विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे।
महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। ग्राम प्रधान कैलाश पटेल की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बेबी का मायका वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में है। वह डाक्टर की तीसरी पत्नी थी। दूसरी पत्नी उसके उत्पीड़न से परेशान हो कर भाग गई थी। सूचना पर बेबी के मायकेवाले भी पहुंच गए थे।
मामले पर एसपी रामप्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका उसकी तीसरी पत्नी थी। दूसरी पत्नी उसके उत्पीड़न से भाग चुकी है।