{"_id":"5741c5864f1c1bb215690959","slug":"woman-assaulted-on-in-deoria-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायन बताकर महिला की पिटाई कर हाथ तोड़ा, चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायन बताकर महिला की पिटाई कर हाथ तोड़ा, चार के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया
Updated Sun, 22 May 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
rape demo
महिला को डायन बताकर उसके पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि महिला जादू-टोना करती है, जिससे उसके परिवार के लोग बीमारी की चपेट में हैं। उन्होंने इतनी बेरहमी से महिला को पीटा कि उसका हाथ टूट गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। घटना रुद्रपुर कोतवाली के फत्तेपुर गांव के भटौली टोले का है। मामले में पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव की रहने वाली लीलावती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपने घर में बैठी हुई थी कि कुछ लोग आकर उसके दरवाजे पर गाली देने लगे। महिला जब घर में निकली तो वह पिटाई शुरू कर दिया। उन लोगों ने महिला पर आरोप लगाया कि वह जादू- टोना करती है। वह मोहल्ले में डायन की तरह है। जिसके पर बुरी नजर डाल दे रही उसके परिवार के लोग बीमार पड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
महिला के गुहार लगाने के बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। घटना में महिला का दाहिना हाथ भी टूट गया। उन्होंने महिला को जान से भी मारने की धमकी दी। महिला का इलाज जिला अस्पताल देवरिया में कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर गांव के मुसाफिर, मुन्ना लाल, बलजीत और दूधनाथ के खिलाफ मारपीट कर हड्डी तोड़ने का अभियोग पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने कहा कि तहरीर के अनुसार पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।