{"_id":"5bb191ac867a5570f1105b6b","slug":"woman-arrested-in-howrah-for-her-alleged-involvement-in-kidney-smuggling-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी तस्करी रैकेट में शामिल महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, लोगों को देती थी अधिक पैसों का लालच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किडनी तस्करी रैकेट में शामिल महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, लोगों को देती थी अधिक पैसों का लालच
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के हावड़ा से उत्तराखंड पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि वह किडनी की तस्करी करने वाले रैकेट की सदस्य है। बताया जा रहा है कि उसे शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया और पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर उत्तराखंड ले जाया गया है।
विज्ञापन
महिला पर आरोप है कि वह विभिन्न राज्यों से किडनी डोनर्स को अधिक पैसे दिलाने का लालच देती थी। महिला का नाम चंदा गुरिया है। उसे उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया। जिसे स्थानीय तौर पर वेलनेस सेंटर माना जाता है।
विज्ञापन
पुलिस टीम को गुरिया को पकड़ने के लिए कोलकाता आना पड़ा। पुलिस का कहना है कि उन्होंने किडनी की तस्करी करने वाले रैकेट के बारे में कुछ ही महीने पहले पता लगाया था। जांच करने पर पता चला कि गुरिया भी उसमें शामिल है। कई दिनों की जांच के बाद पता चला कि वह पश्चिम बंगाल में है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस रैकेट में कई डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ का नाम भी सामने आया है। कई को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह लोग एक किडनी को 40 लाख रुपये में बेचते थे। जिसके तहत रैकेट में शामिल सभी लोगों को कमीशन मिलती थी। पुलिस का कहना है कि अभी तक इन लोगों ने 70 किडनी ट्रांसप्लांट का काम किया है।