बच्चियों को घर में बुलाकर दिखाती थी पोर्न, और भी हुए कई खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया है जो अपने पड़ोस में रहने वाली बच्चियों का यौन उत्पीड़न करती थी। मीडिया खबरों के मुताबिक ये महिला बच्चियों को कथित तौर पर मोबाइल में पोर्न दिखाया करती थी। मामला पुणे के डांडेकर पुल का है, जहां महिला 4 नाबालिग लड़कियों को घर में बुलाकर ये सब करती थी। इस सभी बच्चियों की उम्र महज 14 साल है।
पहली बार उसने बच्चियों को अपने घर में 31 दिसंबर की दोपहर घर में बुलाया। उसने बच्चियों को आराम से बैठाने के बाद कहा कि वो उन्हें एक मजेदार चीज दिखाना चाहती है। उसने पोर्न वीडियो दिखाना शुरू कर दिया और साथ में अश्लील जानकारी भी देने लगी। उसने लड़कियों को बताया कि किस पार्ट को छूने में मजा आता है और किस को छूने में दर्द होता है।
घर में कई बार बुलाकर दिखाई पोर्न
ये घिनौना सिलसिला यहीं नहीं थमा, उसने फिर लड़कियों को अपने पास बुलाया और पोर्न दिखाई। हैरानी की बात है कि उसने तीसरी बार भी लड़कियों को अपने घर में यहीं सब दिखाया। इस बीच एक बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी, क्योंकि वह डर काफी डर गई थी। लड़की के मुताबिक उसे डर था कि कही उससे भी ये सब न करवाया जाए।
लड़कियों के साथ होने वाली इस घटना के बाद मां ने दत्तावाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। महिला का पति पेशे से एक लेबर था जिसकी पिछले साल ही मौत हो गई थी। अब वो अपने देवर के साथ घर में रहती है।
पति की मौत के बाद देवर के साथ रहती है