{"_id":"59c898974f1c1b88688b6612","slug":"woman-alleges-rape-by-husband-s-friends-in-palghar-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को जेल से रिहा करवाने के बहाने दोस्तों ने किया पत्नी से रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त को जेल से रिहा करवाने के बहाने दोस्तों ने किया पत्नी से रेप
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Crime
महाराष्ट्र के पालघर जिले से दोस्ती के रिश्ते को शर्मशार करने की घटना सामने आई है। दरअसल, दो लोगों ने एक 36 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया। दोनों ही आरोपी पीड़ित महिला के पति के खास दोस्त हैं।
विज्ञापन
पीड़िता का पति एक मुकदमें में जेल में बंद है। घटना शुक्रवार की है जब जेल में बंद पीड़िता के पति के दोनों दोस्तों ने पीड़िता को उसके पति को जेल से रिहा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: सुहागरात... पति के बजाय कमरे में घुसा दूसरा व्यक्ति, जबरन किया दुष्कर्म
विज्ञापन
तुलिंज पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पहले महिला को इस बात के लिए अपने विश्वास में ले लिया कि वे उसके पति को जल्द से जल्द जेल से रिहा करवा देंगे। शुक्रवार को दोनों आरोपी नाला सपोरा में रह रही पीड़िता के घर गए जहां दोनों आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया।
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (गैंगरेप) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।