{"_id":"5b691e994f1c1b49778b67c7","slug":"wife-lodges-complaint-against-husband-who-asks-for-fine-everytime","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बात पर पति लगाता है जुर्माना, पत्नी ने परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर बात पर पति लगाता है जुर्माना, पत्नी ने परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति से परेशान होकर पुलिस और महिला बाल कल्याण विभाग को शिकायत दर्ज करवाई है। पति के अजीब व्यवहार से परेशान पत्नी ने उससे अलग रहने की मांग की है। उसका कहना है कि उसका पति हर बात पर उससे जुर्माना वसूलता है।
विज्ञापन
देरी होने और टीवी चलाने पर भी जुर्माना
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 14 साल पहले लव मैरिज हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसका पति उसे परेशान करने लगा। उसकी एक 9 साल की बेटी भी है। अगर उसे ट्यूशन से लाने में देर हो जाती है तो पति 2 रुपये जुर्माना लगा देता है, अगर टीवी ऑन रह जाए तो 500 रुपये जुर्माना। बाजार से केले न लाने पर 100 रुपये का दंड और तो और बिजली का अगर कोई उपकरण जलता मिल गया तो दंड स्वरूप 50 रुपये का जुर्माना लगाता है। वह बात बात पर जुर्माना लगाता है।
विज्ञापन
1 लाख से ज्यादा कमाता है पति
महिला का कहना है कि उन्हें घर में पैसे से संबंधित कोई परेशानी नहीं है। उसके पति अनिल ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह एक कंपनी में नौकरी करता है। जहां उसे 1 लाख 10 हजार रुपये तनख्वा मिलती है।
विज्ञापन